पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बावजूद अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी, RBI ने जताया भरोसा

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक तस्वीर पेश की है। अपनी वार्षिक रिपोर्ट में RBI ने कहा है कि मौजूदा चुनौतियों के बावजूद देश की आर्थिक विकास यात्रा चालू वित्त वर्ष में मजबूत बनी रहेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, महंगे ईंधन, सप्लाई चेन में व्यवधान और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल्स अर्थव्यवस्था को सहारा देंगे। RBI ने कहा कि कॉरपोरेट और बैंकिंग सेक्टर की मजबूत बैलेंस शीट तथा सरकार के पूंजीगत व्यय (Capex) पर लगातार जोर से विकास दर को समर्थन मिलेगा।

हालांकि, केंद्रीय बैंक ने चेतावनी भी दी है कि 2026 में जियोपॉलिटिकल तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ है। विशेष रूप से मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष का असर वैश्विक विकास दर और महंगाई के अनुमानों पर दिखाई दे रहा है।

Leave a Comment